भारत

संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, में 3 हाइब्रिड आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

Rounak Dey
19 Aug 2022 8:40 PM IST
संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, में 3 हाइब्रिड आतंकवादियों को किया गिरफ्तार
x

श्रीनगर: पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने 4 अगस्त 2022 को हंदवाड़ा में 3 हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था. थाना हंदवाड़ा में एफआईआर संख्या 213/2022 यू/एस 13 यूएपीए और 7/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गई थी.

हाल में मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की साजिश में दो आतंकियों की भूमिका सामने आई है. एजाज अहमद भट, नसीर अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया है.
उनके खुलासे के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना 21RR और 92 Bn CRPF की संयुक्त टीम द्वारा हथियारों और गोला-बारूद बरामद किया गया है. बरामदगी में 02 पिस्टल, 04 पिस्टल मैगजीन और 58 पिस्टल राउंड और 06 ग्रेनेड शामिल हैं. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
Next Story