भारत

मूंछों पर कुर्बान कर दी नौकरी, पुलिस ने सिपाही को किया सस्पेंड

jantaserishta.com
9 Jan 2022 11:30 AM IST
मूंछों पर कुर्बान कर दी नौकरी, पुलिस ने सिपाही को किया सस्पेंड
x

भोपालः कई लोग लंबी मूंछों के शौकीन होते हैं लेकिन किसी इंसान की नौकरी मूंछों की वजह से चली जाए तो हैरानी होना स्वभाविक है. ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल में सामने आया है. जहां एक सिपाही को लंबी मूंछों और लंबे बालों के चलते निलंबित कर दिया गया है. सहायक पुलिस महानिरीक्षक द्वारा यह निलंबन आदेश दिया गया है.

क्या है मामला
दरअसल आरक्षक राकेश राणा भोपाल में विशेष पुलिस महानिदेशक कॉ-ऑपरेटिव फ्रॉड और लोक सेवा गारंटी के वाहन पर चालक के रूप में कार्यरत है. टर्न आउट चेक के दौरान पाया गया कि सिपाही राकेश राणा के बाल बढ़े हुए हैं और मूंछें भी लंबी हैं. ऐसे में सिपाही राकेश राणा को बाल और मूंछ को ठीक तरह से कटवाने के निर्देश दिए गए थे. हालांकि सिपाही ने निर्देशों को दरकिनार कर मूंछों और बालों को नहीं कटवाया.
ऐसे में आदेश का पालन नहीं होने पर इसे यूनिफॉर्म सेवा में अनुशासनहीनता माना गया और इसके आधार पर सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि इससे अन्य कर्मचारियों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है. सहायक पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा यह निलंबन आदेश 7 जनवरी को जारी किया गया था. निलंबन अवधि में सिपाही को जीवन निर्वाह के लिए भत्ता मिलता रहेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story