भारत

पंजाब रेजिमेंट के जवान किसानों के साथ कर रहे हैं प्रदर्शन? भारतीय सेना बोली...

jantaserishta.com
10 Oct 2021 6:26 PM IST
पंजाब रेजिमेंट के जवान किसानों के साथ कर रहे हैं प्रदर्शन? भारतीय सेना बोली...
x

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहे जवानों को पंजाब रेजिमेंट के जवान किसानों के साथ कर रहे हैं प्रदर्शन? का जवान बताया जा रहा है जो किसानों के समर्थन में आंदोलन में शामिल हुए हैं। इस वायरल वीडियो के बाद सेना के अधिकारियों ने इस वायरल वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण दिया है।

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक ट्वीट कर भारतीय सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भारतीय सेना के जवान एक तंबू के नीचे नागरिकों के साथ खड़े हैं और ये पंजाब रेजिमेंट के जवान कुछ किसानों के साथ विरोध कर रहे हैं। यह बिल्कुल मनगढ़ंत और फर्जी खबर है।
ऐसा बताया गया है यूनिट के पूर्व सैनिकों ने एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे सेवारत कर्मियों के लिए चाय की व्यवस्था की थी। ऐसे में ये कहना कि ये वीडियो पंजाब रेजिमेंट के जवानों का है बिल्कुल गलत है। इसके साथ ही न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की है।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ काफी समय से किसान आंदोलन चल रहा है। इसी आंदोलन के बीच इस वीडियो को लेकर तमाम तरह के दावे किए गए। कुछ लोगों ने दावा किया कि भारतीय सेना की एक रेजीमेंट के ये जवान प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। फिलहाल सेना के अधिकारियों ने खुद इस बारे में स्पष्टीकरण दे दिया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story