भारत

छह करोड़ का जैकपॉट, महिला लॉटरी एजेंट की खूब हो रही चर्चा, जाने पूरी कहानी

jantaserishta.com
24 March 2021 5:42 PM IST
छह करोड़ का जैकपॉट, महिला लॉटरी एजेंट की खूब हो रही चर्चा, जाने पूरी कहानी
x

केरल में हर कोई एक महिला लॉटरी एजेंट की ईमानदारी की चर्चा कर रहा है. दरअसल, अलुवा के रहने वाले पी के चंद्रन ने एजेंट समिझा के. मोहन से अपने लिए समर बम्पर लॉटरी का एक टिकट रोक कर रखने के लिए कहा था. इसके साथ ही ये भी कहा था कि लॉटरी के टिकट के दाम 200 रुपए का भुगतान बाद में कर देंगे.

किस्मत देखिए कि चंद्रन ने जिस टिकट के लिए पैसों का भुगतान भी नहीं किया था, उसी टिकट (नंबर SD 31642) पर छह करोड़ का जैकपॉट प्राइज निकल आया. समिझा के. मोहन पट्टिमोटम में रहती हैं. दो बच्चों की मां 37 वर्षीय समिझा अपने पति राजेश्वरन के राजगिरी अस्पताल के पास लॉटरी टिकट स्टाल चलाती हैं.
समिझा ने रविवार को अपने कुछ लॉटरी कस्टमर्स को फोन कर कहा कि 12 टिकट अभी नहीं बिके हैं, अगर वो लेना चाहें तो ले सकते हैं. इस पर चंद्रन ने समिझा से कहा कि वो आखिरी 6142 नंबर वाला टिकट उनके लिए रोक दें, जिसके लिए 200 रुपए का भुगतान वे बाद में कर देंगे.
रविवार शाम को समिझा को पता चल गया कि उनके पास मौजूद एक टिकट पर पहला इनाम निकला है. समिझा ने देखा कि ये टिकट चंद्रन ने रुकवाया हुआ है तो वे तत्काल उनके घर गईं और 200 रुपए लेकर टिकट उनके हवाले कर दिया.
चंद्रन, उनकी पत्नी लीला, दो बेटियां और एक बेटा समिझा की ईमानदारी की तारीफ करते नहीं थक रहे. चंद्रन कीझमाडु डॉन बॉस्को स्कूल में गार्डनर हैं. चंद्रन के मुताबिक वे कई वर्षों से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे, कुछ छोटे पुरस्कार भी निकले लेकिन इतना बड़ा जैकपॉट पहली बार निकला.
समिझा ने कहा कि लॉटरी का टिकट मैंने उसके विजेता के हवाले कर दिया था. इसके बाद से ही मेरे पास कई अलग-अलग लोगों के बहुत सारे कॉल आ रहे हैं. इनमें से ज्यादातर कॉल्स में लोग मेरी ईमानदारी की काफी तारीफ कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन लोग ये नहीं समझते कि हमारे पेशे में ईमानदारी ही सब कुछ होती है. ये इसलिए जरूरी है कि जो लोग अपनी मेहनत की कमाई से टिकट खरीदने के लिए हम पर भरोसा करते हैं, उनका भरोसा नहीं टूटना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story