भारत

दारोगा पर गिरी गाज, खुलेआम महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिखा

jantaserishta.com
20 Feb 2025 10:33 AM IST
दारोगा पर गिरी गाज, खुलेआम महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिखा
x
बड़ा एक्शन.
कासगंज: UP पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक वीडियो जनपद कासगंज से सामने आया है. पुलिस लाइन में तैनात एक दारोगा शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ हरकतें करता दिख रहा है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया.
वीडियो में एसपी ऑफिस से कुछ ही दूरी पर एक पुलिस दारोगा शराब के नशे में धुत होकर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत करता नजर आ रहा है. सड़क पर उसकी टोपी पड़ी हुई है और वह खुलेआम नशे में चूर होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहा है.
जब दारोगा से उसकी हरकतों पर सवाल किया गया तो उसने खुद को बरेली का निवासी बताया और यह तक कह दिया कि उसने फर्जी वर्दी पहनी हुई है.
एएसपी राजेश भारती ने बताया, "यह वीडियो हमारे संज्ञान में आया है. आरोपी एसआई पुलिस लाइन में तैनात था और उसके साथ उसकी पत्नी भी थी. एसपी कासगंज अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं."
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस महकमे की छवि को धूमिल कर रहा है. सवाल यह उठता है कि जब रक्षक ही इस तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाएंगे, तो आम जनता को कानून का पालन करने के लिए कौन प्रेरित करेगा?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story