भारत

पतंग लूट रहा था मासूम, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
17 Oct 2022 10:50 AM IST
पतंग लूट रहा था मासूम, फिर जो हुआ...
x

DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा कोहराम।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पतंग लूटने के लिए सड़क पर दौड़ रहे मासूम की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। मासूम के परिजनों ने अभी तक इस मामले की तहरीर नहीं दी है।
ये घटना सरोजनीनगर के बेहटवा गांव की है। पेशे से ड्राइवर कृष्ण कुमार तिवारी का सात साल का बेटा जानू तिवारी रविवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच वह खेलते-खेलते नादरगंज-अमौसी रेलवे स्टेशन रोड पर कान्हा उपवन के पास आ गया। इस बीच कटी पतंग देखा तो उसे लूटने के लिए दौड़ पड़ा। तभी वहां से गुजर रहा ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया। आनन-फानन में मासूम को सरोजनी नगर सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी नादरगंज ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से कोई मामला नहीं दर्ज कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story