भारत

मेले में लगे ट्रेन वाले झूले पर झूलने लगा मासूम, दोनों पैर कटे, अचानक हुआ ऐसा...

jantaserishta.com
24 Nov 2021 11:43 AM IST
मेले में लगे ट्रेन वाले झूले पर झूलने लगा मासूम, दोनों पैर कटे, अचानक हुआ ऐसा...
x
आनन-फानन में उसे सीएचसी अजीतमल लाया गया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया.

औरेया: मेले में भी बच्चों की ट्रेन खतरे से खाली नहीं है. यूपी के औरेया ज‍िले में ऐसा ही एक हादसा सामने आया है. अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर में रहने वाले एक सब्जी विक्रेता के 10 वर्षीय बच्चे के पैर ट्रेन वाले झूले से कट गए. आनन-फानन में उसे सीएचसी अजीतमल लाया गया जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया.

अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर निवासी राजू पोरवाल सब्जी बेचने का का काम करता है. बीते 19 नवंबर को बीमारी के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई थी.
गरीबी की हालत को देखते हुए चौथे दिन ही वह अजीतमल प्राचीन मेला स्थल में मेले में सब्जी की दुकान लगाए हुए था. उसका 10 वर्षीय पुत्र शिवा पोरवाल भी दुकान पर बैठा था. देर शाम अचानक वह झूलों की तरफ चला गया तथा मेले में लगे ट्रेन वाले झूले पर झूलने लगा. अचानक किसी तरह ट्रेन के झूले से लटक गया और उसके पैर डिब्बे के नीचे आ गए.
जब तक जेनरेटर से चल रहा झूला रोका गया, तब तक उसके दोनों पैर कट चुके थे. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राजू पोरवाल आनन-फानन में उसे सीएचसी अजीतमल ले आये जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story