भारत
मासूम ने ई-रिक्शा का एक्सीलेटर घुमाया, कुएं में जा गिरा, फिर...
Shantanu Roy
19 Sept 2024 12:06 AM IST

x
बड़ी खबर
Niwari. निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बुधवार को खेल-खेल में एक 3 साल के मासूम की जान चली गई। बच्चा चालू हालत में खड़ी ई-रिक्शा में खेल रहा था। इस दौरान बच्चे ने गलती से एक्सीलेटर घुमा दिया। इसके बाद बच्चा ई रिक्शा समेत कुएं में गिर गया। लोगों ने बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए। हादसे में मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना बासवान नाका की है। जहां 3 साल का अर्श घर के बगल में चालू हालत में खड़ी एक ई -रिक्शा में खेल रहा था।
इस दौरान उसने अचानक एक्सीलेटर घुमा दिया। ई-रिक्शा दौड़ते हुए सामने बने कुएं में गिर गया और बच्चा भी ई रिक्शा के साथ कुएं में गिर गया। इधर घटना के बाद हड़कंप मच गया, सभी ने बच्चे को दौड़ लगाकर बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से ई रिक्शा सहित मासूम को बाहर निकाला गया। इसके बाद बच्चे को तुरतं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





