पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, कुख्यात अपराधी मारा गया

रांची: झारखंड में गुरुवार को गैंगवार फिर खुलकर सामने आ गया. रांची के लालपुर थाना स्थित शिबू सोरेन आवास के बाहर गुरुवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इसमें रांची का कुख्यात अपराधी कालू लामा मारा गया है. रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. 7 दिसंबर को ही वह जेल से बाहर आया था. गुरुवार को वह एदलहातू से अपने भाई व परिजनों के साथ लौट रहा था. इस दौरान मोरहाबादी के पास अज्ञात स्कूटी सवार ने उसकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. वहीं इस घटना में उसका भाईराजू लामा और दोस्त बब्बन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज रिम्स में चल रहा है. वहीं इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





