भारत

आज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम

Shantanu Roy
20 Oct 2026 8:40 PM IST
आज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला टीम
x
Raipur. रायपुर। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लय में लौटने के बाद उत्साह से लबरेज भारतीय महिला क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार को रायपुर में होने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने और 3-0 से क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरेगी। स्मृति मंधाना के पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद भारत पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तब संकट में पड़ गया था, जब उसने अपने चार विकेट 19 रन पर गंवा दिए थे।
भारत
हालांकि दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद की अच्छी बल्लेबाजी से यह मैच जीतने में सफल रहा था। मंधाना का फॉर्म में लौटना भारत के लिए बड़ा सकारात्मक पहलू है, क्योंकि वह फरवरी में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लय बनाए रखना चाहेंगी।


मंधाना और शेफाली की सलामी जोड़ी एक बार फिर मजबूत शुरुआत देकर जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी। भारत के लिए सबसे सकारात्मक पहलू निकी का अच्छा प्रदर्शन रहा। जिम्बाब्वे ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक पहली वनडे जीत के बाद इस शृंखला में प्रवेश किया, लेकिन उसकी टीम अब भी टी-20 में 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। उसे इस साल अपने सभी 20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जिम्बाब्वे को उम्मीद होगी कि केलिस नधलोवु उसे मजबूत शुरुआत देंगी। गेंदबाजी में उसका दारोमदार ऑफ स्पिनर न्याशा ग्वांजुरा पर रहेगा, जिन्होंने पहले मैच में तीन विकेट लेकर भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था।
Next Story