भारत

ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना, मालिक ने हिम्मत दिखाई, और...

jantaserishta.com
8 March 2022 12:57 PM IST
ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना, मालिक ने हिम्मत दिखाई, और...
x
ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड इलाके में बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना को अंजाम दिया. ज्वेलर्स ने हिम्मत दिखाते हुए दुकान में रखी गहनों की अलमारी बंद कर दी और बदमाशों को जेब मे रखे 5 हजार रुपये देकर काम न होने की बात कही. इसके बाद बदमाश दुकानदार से 5 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.

ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. ये मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने से जुड़ा हुआ है, जहां शक्ति खण्ड 1 इलाके में एक बालाजी ज्वेलर्स की दुकान पर दो हथियारबंद बदमाश सरेआम लूट की घटना को अंजाम दे देते हैं.
घटना सीसीटीवी में कैद हो जाती है. आप सीसीटीवी में देख सकते हैं कि किस तरह से बदमाश दुकान के अंदर दाखिल होते हैं, उसके बाद बदमाश दुकान पर मौजूद दुकानदार को हथियार दिखाकर आतंकित करते हुए उससे पैसे लूट लेते हैं.
गनीमत रहा है कि ज्वेलर्स काम धंधा कम बताते हुए कहने लगा कि दुकान में असली सामान नहीं है और हिम्मत दिखाते हुए अलमारी को बंद कर देता है. तब बदमाश उसकी जेब में रखे हुए 5 हजार रुपये लूट कर आराम से फरार हो गए.
इससे पहले भी हाल के दिनों में लूट की कई घटनाएं गाजियाबाद के कई थानों में हो चुकी है. उनमें से कई में पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार भी कर चुकी है. बावजूद इसके बदमाशों का हौसला इतना बुलंद है ऐसी घटना है रुकने का नाम नहीं ले रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story