भारत

हैवानियत की हदें पार: एक महीने में 2 बार लड़की के साथ हुई रेप की घटना, डरा हुआ है परिवार

jantaserishta.com
20 Feb 2022 12:48 PM IST
हैवानियत की हदें पार: एक महीने में 2 बार लड़की के साथ हुई रेप की घटना, डरा हुआ है परिवार
x

DEMO PIC

जानिए पूरा मामला।

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र से एक 19 साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने दो बार डरा धमका कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के परिजनों ने थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रकरण की जांच कर रहे जांच अधिकारी एवं कार्यवाहक थाना एसएचओ घनश्याम चाहर ने बताया कि 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में लिखा है कि एक महीने पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद आरोपी लगातार धमकियां दे रहा था.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
पीड़िता ने लोक लाज एवं शर्म के कारण इस घटना को परिजनों से छिपा कर रखा. शिकायत में उसने लिखा है कि 18 फरवरी 2022 की शाम आरोपी पीड़िता को घर में अकेली देखकर पहुंच गया और दूसरी बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. राजस्थान में पिछले दिनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध में इजाफा देखने को मिला है.
इसके बाद पीड़िता ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया. पीड़िता के साथ हैवानियत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. परिजनों ने शनिवार को पीड़िता को साथ लेकर स्थानीय पुलिस के समक्ष नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कराया है. पुलिस ने लड़की का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story