भारत
महिला टूरिस्ट के साथ गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रखा, पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती
jantaserishta.com
4 March 2024 10:52 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अस्थाई तंबु में सो रही थीं।
दुमका: झारखंड के दुमका में शुक्रवार रात स्पेनिश महिला के साथ हुई गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हर रोज इस मामले से जुड़े कई खुलासे हो रहे हैं। स्पेनिश महिला ने उस खौफनाक रात का मंजर याद करते हुए कई बातें बताई हैं। 28 साल की ट्रैवल ब्लॉगर स्पेनिश महिला के साथ इस घिनौनी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह अपने पति के साथ एक अस्थाई तंबु में सो रही थीं। उन्होंने बताया कि उसी दौरान तंबु में सात लोग घुस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। महिला ने बताया कि वह केवल उसका गैंगरेप करना चाहते थे।
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि सातों आरोपियों ने गैंगरेप से पहले उसके पति हाथ बांध दिए और बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं उन्होंने महिला पर भी लात घूंसे बरसाए और फिर एक-एक कर उसका गैंगरेप किया। महिला ने बताया कि उन्होंने उन दोनों को लूट लिया, गर्दन पर चाकू रखा और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि उन्हें लग रहा है था कि वह सातों आरोपी उनकी हत्या कर देंगे लेकिन भगवान की कृपा से वो जिंदा है।
इससे पहले महिला ने इंस्टाग्रापर पर अपने साथ हुई खौफनाक वारदात के बारे में बताते हुए कहा था कि कैसे सात लोगों ने उन्हें पीटा था और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ एक-एक कर गैंगरेप किया था। बता दें, महिला अपने पति के साथ बाइक टूर पर भारत आई थी। इससे पहले वो पाकिस्तान और बांगलादेश भी गई थी। उनका प्लान दुमका के रास्ते बिहार जाकर नेपाल जाने का था। घटना रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र में कुरुमाहन में शुक्रवार को हुई।
दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर खेरवार ने बताया था कि महिला और पुरुष आधी रात के करीब एक पेट्रोलिंग टीम को रोका था और उनके साथ हुई वारदात की जानकारी दी। लेकिन महिला स्पेनिश और इंग्लिश मिलाकर बोल रही थी इसलिए टीम को कुछ समझ नहीं आय़ा। टीम उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने महिला का चेकअप किया और उसके साथ बलात्कार होने की बात पुलिस को बताई।
पुलिस के मुताबिक इस मामले के सातों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। गैंगरेप के बाद ये सभी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे. पुलिस ने इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी तीनों के भी जल्द पकड़े जाने की बात कर रहे हैं।
इस मामले को लेकर बीजेपी भी राज्य सरकार को घेरती नजर आ रही है। बीजेपी ने इस घटना को राज्य के लिए कलंक करार देते हुए कहा कि ये यहां बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को दर्शाती है। इस घटना ने झारखंड सरकार की नहीं बल्कि देश की छवि खराब की है।
Tagsझारखंडदुमकाझारखंड पुलिसस्पेनिश महिलास्पेनिश महिला गैंगरेपगैंगरेपJharkhandDumkaJharkhand PoliceSpanish WomanSpanish Woman Gang RapedGang Rape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





