भारत

प्रत्याशी के काफिले पर हमला, फायरिंग और पथराव की घटना आई सामने

jantaserishta.com
18 Feb 2022 10:12 PM IST
प्रत्याशी के काफिले पर हमला, फायरिंग और पथराव की घटना आई सामने
x
बड़ी खबर

यूपी में विधानसभा चुनाव चरण दर चरण ज्यादा आक्रामक होता जा रहा है। तीसरे चरण से पहले शुक्रवार को अयोध्या में भाजपा और सपा के समर्थक आमने-सामने आ गए। पहले नारेबाजी शुरू हुई फिर देखते ही देखते भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के भिड़ते ही अफरातफरी मच गई।

दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। कई गाड़ियों में जबदस्त तोड़फोड़ भी की गई।
बताया जाता है कि गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थक आमने-सामने हुए। महाराजगंज के नेव कबीरपुर में चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के समर्थकों के आमने-सामने होते ही हूटिंग औऱ नारेबाजी का दौर शुरू हो गया।
नारेबाजी देखते ही देखते भिड़ंत में बदल गई। इसमें हवाई फायरिंग और एक दूसरे की गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को किसी तरह से अलग-अलग किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story