भारत
'AI गर्ल' का मायाजाल...वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाए, फिर...
jantaserishta.com
12 Jan 2026 5:43 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
बेंगलुरु: तकनीक की दुनिया में एक नया और डरावना ट्रेंड सामने आया है, जहां अपराधी AI-जनरेटेड चेहरों का इस्तेमाल कर लोगों को हनीट्रैप में फंसा रहे हैं. बेंगलुरु के 26 साल के युवक को 'Happn' डेटिंग ऐप पर मिली एक फर्जी 'इशानी' नाम की प्रोफाइल ने लाखों का चूना लगा दिया.
दरअसल, पीड़ित ने Happn डेटिंग ऐप पर एक प्रोफाइल बनाई थी, जिसके बाद उसे इशानी नाम की एक महिला से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली. दोनों ने चैटिंग शुरू की, मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए और प्राइवेट बातचीत की.
कुछ दिनों बाद, पीड़ित को उसी नंबर से एक वीडियो कॉल आया, जिसमें महिला न्यूड दिखाई दी. उसने कथित तौर पर युवक को अपने कपड़े उतारने के लिए मनाया, जिसके बाद उसके न्यूड विज़ुअल्स चुपके से रिकॉर्ड कर लिए गए.
आरोपी ने बाद में रिकॉर्ड की गई न्यूड तस्वीरें और वीडियो पीड़ित को भेजे और उन्हें पब्लिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिय.। दबाव में आकर पीड़ित ने कथित तौर पर किश्तों में पैसे दिए, जो कुल 1.53 लाख रुपये थे. जब आरोपी ने और पैसे मांगे, तो पीड़ित सेंट्रल CEN पुलिस स्टेशन पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.
शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह स्कैम एक AI से बने महिला अवतार का इस्तेमाल करके किया गया था, न कि किसी असली महिला का. पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





