भारत

100 साल पहले चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति अब काशी विश्वनाथ मंदिर में होगी स्थापित, यूपी सरकार को सौंपी गई

jantaserishta.com
11 Nov 2021 11:35 AM IST
100 साल पहले चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति अब काशी विश्वनाथ मंदिर में होगी स्थापित, यूपी सरकार को सौंपी गई
x

नई दिल्ली: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति स्थापित की जाएगी. 100 साल पहले यह मूर्ति चोरी होकर कनाडा पहुंच गई थी. वहां यह मैकेंजी आर्ट गैलरी में रेजिना विश्वविद्यालय के संग्रह का हिस्सा थी.

अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को मूर्ति को विश्वनाथ मंदिर में स्थापित करेंगे.
दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि करीब 100 साल पहले वाराणसी से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति हाल ही में कनाडा से बरामद हुई थी. मूर्ति 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी. भारत सरकार आज यूपी सरकार को मां अन्नपूर्णा की मूर्ति सौंपेगी.


वहीं यूपी सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग अवनीश के अवस्थी ने बताया कि आज गुरुवार को मां अन्नपूर्णा की मूर्ति को यूपी ले जाया जाएगा. यूपी सरकार 4 दिवसीय माता अन्नपूर्णा देवी यात्रा वाराणसी के लिए निकालेगी. 15 नवंबर को, सीएम आदित्यनाथ द्वारा विश्वनाथ मंदिर में मूर्ति स्थापित की जाएगी.
18वीं शताब्दी की है ये प्रतिमा
इस प्रतिमा में मां अन्नपूर्णा के एक हाथ में खीर की कटोरी और दूसरे हाथ में चम्मच है. माना जा रहा है 18वीं शताब्दी की ये प्रतिमा 1913 में काशी के एक घाट से चुरा ली गई थी, और फिर इसे कनाडा ले जाया गया. मोदी सरकार के प्रयासों से यह मूर्ति कनाडा ने भारत को वापस सौंप दी थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story