भारत

घबराया: पत्नी से पीड़ित पति पुलिस के सामने रोने लगा, कहा- प्राइवेट पार्ट काटने चाकू लेकर भी दौड़ी

jantaserishta.com
17 Jun 2024 3:26 PM IST
घबराया: पत्नी से पीड़ित पति पुलिस के सामने रोने लगा, कहा- प्राइवेट पार्ट काटने चाकू लेकर भी दौड़ी
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कराने की बात कह रही है।
मेरठ: पुलिस के पास रोजाना कई तरह के केस सामने आते हैं। इनमें कुछ केस घरेलू विवाद से संबंधित भी होते हैं। इनमें ज्यादातर केस महिलाओं द्वारा अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए दर्ज कराए जाते हैं, लेकिन यूपी के मेरठ से जो मामला सामने आया है, उसने हैरान कर दिया है। एक व्यक्ति पुलिस के पास अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए पहुंच गया और फूट-फूट कर रोने लगा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे और उसके घर वालों को प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी प्राइवेट पार्ट काटने के लिए उस पर चाकू लेकर भी दौड़ी। पीड़ित युवक ने पुलिस से पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। हालांकि पत्नी ने पति द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कराने की बात कह
रही है।
पूरा मामला लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर बुढेरा का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया उसकी ज्वालापुर हरिद्वार निवासी युवती से छह साल पहले शादी हुई थी। उसका परिवार मेरठ में रहता है, लेकिन वो काम के सिलसिले में अक्सर असम में रहता है। पीड़ित युवक का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से उसकी पत्नी ने उसके और परिवार वालों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया जो अब तक जारी है। आए दिन उसका और उसके घर वालों का उत्पीड़न करती है और मारपीट भी।
पीड़ित का कहना है कि आए दिन उसकी पत्नी चाकू लेकर उसको मारने की दौड़ती है। पीड़ित ने पत्नी पर उसका प्राइवेट पार्ट काटने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बात-बात पर उसकी पत्नी प्राइवेट पार्ट काटने की धमकी देती है। आरोप है कि उसकी पत्नी उसे घर जमाई बनाना चाहती है। पत्नी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित ने चोट भी दिखाई, जो पत्नी से मारपीट के दौरान लगी थी। पीड़ित ने बताया पहले इस मामले को लेकर पंचायत भी हो चुकी है लेकिन उसकी पत्नी ने पंचायत की बात नहीं मानी और जुल्म ढहाती रही।
पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी के ऊपर जो आरोप लगाए हैं, उसका महिला ने पूरी तरह से खंडन कर दिया है। पीड़ित की पत्नी का कहन है कि उस पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि पूरे मामल की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story