भारत
पत्नी के साथ सोए पति की गला रेतकर हत्या, महिला को खरोंच तक नहीं आई
jantaserishta.com
6 Oct 2023 12:16 PM IST

x
हाथ पैर और मुंह कपड़ा से बांध दिया.
जमुई: बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर पत्नी के साथ सोए युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका व्यक्त कर रही है।
इस घटना में पत्नी को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, सोनो थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव में एक युवक की हत्या उसके पत्नी के सामने कर दी गई। मृतक की पहचान अशोक यादव (28) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी का कहना है कि वह अपने पति के साथ कमरे में सो रही थी, इसी दौरान 4-5 की संख्या में लोग घुस गए। अपराधियों ने पहले उसका हाथ पैर और मुंह कपड़ा से बांध दिया और उसके पति का धारदार हथियार से गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इसके बाद महिला द्वारा शोर मचाए जाने के बाद लोगों को घटना की जानकारी मिली। सोनो के थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में पत्नी को खरोच तक नहीं आई है। प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





