![पति को उसकी ही पत्नी ने पहुंचा दिया जेल, जानिए क्या है पूरा माजरा पति को उसकी ही पत्नी ने पहुंचा दिया जेल, जानिए क्या है पूरा माजरा](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/07/08/1160833-biahr.webp)
बिहार में एक पति को उसकी ही पत्नी ने जेल पहुंचा दिया। पत्नी ने पहले पति की जमकर पिटाई की। उसके बाद पुलिस को फोन कर दिया। पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। मामला मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने दूसरी शादी की तो पहली पत्नी ने जमकर बवाल किया। मठवा गांव की रहने वाली महिला संजू देवी का आरोप है कि उसका पति देवानंद पहले से शादीशुदा है। इसके बाद भी उसने परिजनों की बगैर सहमति से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह दूसरी पत्नी को घर पर ही रखता था।
विरोध करने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। खर्च भी नहीं देता था। दो दिन पूर्व भी उसने पत्नी की बर्बरता पूर्वक पिटाई की थी। पहली पत्नी की लिखित शिकायत थाना मे कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार देवानन्द कुमार दास न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।