भारत

छत पर था पति, पत्नी ने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ा, पड़ोसी ने मौके का फायदा उठाकर किया रेप

jantaserishta.com
8 Jun 2021 8:01 AM IST
छत पर था पति, पत्नी ने कमरे का दरवाजा खुला छोड़ा, पड़ोसी ने मौके का फायदा उठाकर किया रेप
x

DEMO PIC

बेहद चौंकाने वाला रेप का एक मामला सामने आया है.

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के भंगेल इलाके में बेहद चौंकाने वाला रेप का एक मामला सामने आया है. नोएडा फेस-2 के भंगेल इलाके में एक महिला अपने घर के अंदर कमरे में सो रही थी जबकि उसका पति सोने के लिए छत पर चला गया था.

पत्नी को उम्मीद थी कि पति रात को नीचे उतर कर कमरे में आएगा. लिहाजा पत्नी ने दरवाजा खुला हुआ छोड़ दिया था, लेकिन यह खुला हुआ दरवाजा खौफनाक वारदात का इंतजार कर रहा था.
पड़ोस में रहने वाला एक शख्स छत के रास्ते इस महिला के कमरे में घुस गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने वारदात की खबर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
केस के जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में महिला ने अपने पड़ोसी रिंकू नाम के एक शख्स पर रेप का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अफसर ने बताया कि घर का दरवाजा खुला देख उसके पड़ोस में रहने वाले रिंकू ने मौके का फायदा उठाया और महिला के कमरे में चुपचाप घुस गया. उसने सो रही महिला के साथ मारपीट करके उसको डराया धमकाया और रेप की वारदात को अंजाम दिया है. इस वारदात की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिला अस्पताल में महिला का मेडिकल टेस्ट करवाया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story