भारत

पत्नी की प्रताड़ना से टूट गया पति, फिर...

jantaserishta.com
31 July 2025 4:14 PM IST
पत्नी की प्रताड़ना से टूट गया पति, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
पटना: बिहार में एक पति ने अपनी पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामला लखीसराय जिले का है। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार पचना रोड संसार पोखर वार्ड संख्या 17 में बुधवार को एक युवक के जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जिन्हें गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान संसार पोखर निवासी राजकुमार राम उर्फ कुबो राम के 26 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
पीड़ित ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के रूप में मजदूरी कर वो अपना आर्थिक उपार्जन करता है। उनको दो पुत्र भी हैं। घर में मां, पिता,भाई व बहन काफी अच्छा संबंध हैं। जिसके कारण उनकी पत्नी उनसे नाराज रहती है। हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहती है। पत्नी हमेशा परिवार से अलग रहने व उनसे संबंध खराब करने के लिए प्रेशर बनाते रहती है।
पति का कहना है कि मना करने पर गाली गलौज, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए कभी आत्महत्या कर लेने, कभी उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करने की धमकी देते रहती है। इधर पत्नी के प्रताड़ना से पति के आत्महत्या का प्रयास का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, ना किसी पक्ष ने कोई शिकायत किया। शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story