भारत
पति पत्नी के चरित्र पर करता था शक...फिर वो हुआ जो किसी ने नहीं सोचा होगा
jantaserishta.com
21 April 2026 10:36 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. फिर बाद में खुद फंदे में लटककर जान दे दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा कि आरोपी पति पत्नी अवैध सम्बन्ध होने का शक करता था.
इसी के चलते उसने मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया और फरार हो गया था. पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि आज उसका शव फंदे से लटका मिला है. सूचना पर पुलिस के अफसर पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे, जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है. जहां मुरवल चौकी क्षेत्र बगेहटा गांव की रहने वाली 52 साल की सरफिया का उसके पति मुबिन के साथ अक्सर विवाद होता था. पुलिस के मुताबिक पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिससे आये दिन कहासुनी, वाद विवाद होता था. बीते गुरुवार को उसने कहासुनी के बाद कुल्हाड़ी से चार वार करके पत्नी की हत्या कर दी और मौके से भाग निकला था. बेटी जब कोचिंग पढ़कर घर पहुचीं तो उसने खून से लथपथ अम्मी का शव देखा तो उसके होश उड़ गए. चीख पुकार मच गई, उसके बाद सोमवार को पति ने फंदे से लटककर जान दे दी है, उसका शव पेड़ से लटका मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..
पुलिस के मुताबिक, बीते 20 अप्रैल को ग्राम बगेहटा निवासी 48 साल के मुबिन शेख ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी जिसके संबंध में थाना बबेरू पर अभियोग पंजीकृत था. आज मुबिन ने थाना बबेरू क्षेत्र के गौरीखानपुर गांव में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





