मनाया लेकिन पत्नी ससुराल लौटने नहीं हुई राजी, चाकू गोदकर पति ने मार डाला

यूपी। सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस आरोपी ने 15 साल पहले लव मैरिज की थी. बीते दिनों पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी. पति उसे मनाने पहुंचा था, लेकिन उसने लौटने से इनकार कर दिया था. इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और पति ने हत्या कर दी.
मामला सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी सन्नी सैनी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है. इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं. पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब 14 साल पहले सन्नी और मीनू ने लव मैरिज की थी.
वक्त बीता, परिवार बढ़ा और दोनों के चार बच्चे भी हुए. लेकिन रिश्ते में लगातार झगड़े होने लगे. पूछताछ में आरोपी सन्नी सैनी ने बताया कि उसने 14 साल पहले मीनू से लव मैरिज की थी और उनके चार बच्चे हैं. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. करीब 20 दिन पहले मीनू नाराज होकर मायके चली गई थी. वह कई बार उसे मनाने पहुंचा, लेकिन मीनू ने वापस आने से इनकार कर दिया. आरोपी के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर उसने दो-तीन दिन पहले चाकू खरीदा. घटना वाले दिन भी वह पत्नी को घर ले जाने के लिए पहुंचा, लेकिन विवाद बढ़ने पर गुस्से में उसने चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.
पुलिस का कहना है कि 8 जुलाई को छुटमलपुर के रहने वाले बालकिशन ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी मीनू की उसके पति सन्नी सैनी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी. इस पर थाना फतेहपुर में हत्या का केस दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया. पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया.





