भारत

पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Subhi
18 Dec 2025 7:07 AM IST
पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
x
गोली मारकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्यनगर में बुधवार सुबह एक महिला की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया. मृतका की पहचान 26 वर्षीय बबली के रूप में हुई है. घटना के समय घर में केवल बबली और उसके पति सचिन मौजूद थे. शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है और प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है.

बबली के परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका की मां बर्फी और भाई सचिन ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7 बजे बबली की हत्या की गई थी. उन्होंने कहा कि महिला की कनपटी पर गोली का निशान था. परिवार का कहना है कि बबली और उसके पति के बीच अक्सर शराब को लेकर झगड़े होते रहते थे. मंगलवार देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.

पड़ोसियों ने भी पुष्टि की कि बबली और उसके पति के बीच पहले भी घरेलू विवाद होते रहते थे. घटना के समय कमरे में केवल बबली और उसका पति मौजूद थे. पुलिस ने पति सचिन को शक के आधार पर हिरासत में लिया है. घर की छत पर तमंचा भी बरामद हुआ है.


Next Story