भारत
पति ने पहले पत्नी का रेता गला, फिर कमरे में आकर लगा ली फांसी
jantaserishta.com
25 April 2024 6:23 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कुड़वार में एक युवक ने पहले तो पत्नी का गला रेता और उसकी जान ले ली. उसके बाद युवक ने खुद भी फांसी लगा ली. अभी हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है. लेकिन, पुलिस की पहली जांच में यह मामला दोनों के बीच काफी समय से चल रहे झगड़े के कारण हुआ.
घटना के बाद दोनों के बच्चों यह सब देखकर चीखने चिल्लाने लगे, जिससे पड़ोसियों तक बच्चों के रोने की पहुंची. जब पड़ोसियों ने जाकर देखा तो उनके भी होश उड़ गए. एक तरफ खून से लतपथ महिला और दूसरी तरफ उसका पति फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया. पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस अधिकारी शिवम मिश्रा ने बताया है कि अफाक नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी किस्मतउन्निसा की धारदार हथियार से गला रेत डाला. फिरोजपुर गांव के रहने वाले आफाक की उम्र 52 साल थी. जबकि, उसकी पत्नी किस्मतउन्निसा की उम्र 46 साल है. दोनों के तीन बेटे और दो बेटियां हैं.
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आफाक एक साल से अवसाद में था. दोनों ही पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी. रोज की तरह उस दिन भी झगड़ा हो रहा था और दोनों के बीच में ही अनबन बढ़ गई. आफाक अपनी पत्नी को छत पर ले गया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा ली. अपने माता-पिता को इस हालत में देखकर बच्चे सहम गए, जिसके बाद घुटने में चीख-पुकार मच गई.
Tagsसुल्तानपुरसुल्तानपुर न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़पति ने पहले पत्नी का रेता गलागलाSultanpurSultanpur NewsUP NewsUttar Pradesh NewsHusband first slit wife's throatthroat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





