पत्नी का शव देख सहन नहीं कर पाया पति, लगाई फांसी, लेकिन...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) आगरा (Agra) के बाह के सिलपोली में पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाई. लेकिन उसी वक्त पड़ोसियों के पहुंचने पर पति की जान बचा ली गई और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं बेटी मोनिका की मौत की सूचना पर पिता माणिकचंद्र व भाई मामा दातावाली से मौके पर पहुंचे और उन्होंने दामाद पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि मोनिका के शरीर पर चोट के निशान हैं और मोनिका के हाथ की टूटी हुई चूड़ी कमरे में बिखरी हुई मिली है. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है और उनका कहना है कि मोनिका के ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





