भारत
धमाके से दहला घर, दंपत्ति और बच्चे झुलसे, पलों में मच गई चीख पुकार
jantaserishta.com
28 May 2025 4:26 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मचा हड़कंप.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक दंपत्ति और उनके दो बच्चे उनके घर में हुए एक भयानक विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गए. दरअसल, घर में रखे एलपीजी सिलेंडर में लीकेज हो रहा था जिसके कारण एकाएक बड़ा विस्फोट हो गया और भीषण आग लग गई. पुलिस ने ये जानकारी दी है.
एक अधिकारी ने बताया कि परिवार वाडकर माला इलाके में एक छोटे से कमरे में रहता था. कालेपदल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक मानसिंह पाटिल ने बताया, 'प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि सिलेंडर से गैस लीक हुई थी, क्योंकि स्टोव का नॉब ढीला था और जब महिला ने सुबह लाइटर से स्टोव जलाया, तो विस्फोट हो गया."
उन्होंने बताया, '48 साल का व्यक्ति और उसकी 42 साल की पत्नी लगभग 80 प्रतिशत जल गए है जबकि उनके 15 और 19 साल के दो बच्चे 40 प्रतिशत जल गए हैं.' विस्फोट के बाद पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है. चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
बता दें कि दो माह पहले पुणे में ही इसी तरह का एक मामला सामने आया था.यहा एक चाय की दुकान में आग लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. यह युवक उसी दिन दुकान में काम करने के लिए आया था. अधिकारियों के अनुसार, आग का कारण रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के रिसाव को बताया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





