भारत

घर को किया आग के हवाले, पत्नी से हो गया था झगड़ा

jantaserishta.com
17 Dec 2022 10:58 AM IST
घर को किया आग के हवाले, पत्नी से हो गया था झगड़ा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पति, पत्नी, बुजुर्ग महिला समेत 2 बच्चे बुरी तरह झुलस गए.
नई दिल्ली: दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र में एक शख्स ने खुद ही घर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी. मामला मानस्वरूप गार्डन का है. आगजनी की इस घटना में पति, पत्नी, बुजुर्ग महिला समेत 2 बच्चे बुरी तरह झुलस गए. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सफदरगंज अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पति ने केरोसिन तेल छिड़ककर घर में आग लगा दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.
इससे पहले दिल्ली के ही दो अलग-अलग इलाकों में आग लग गई थी. पहले मामले में जहांगीरपुरी इलाके में एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दूसरे मामले में जाफराबाद में एलपीजी सिलेंडर फटने से घर मेंआग लग गई.
दिल्ली दमकल सेवा अधिकारियों के मुताबिक, जहांगीरपुरी इलाके के तोमर कॉलोनी में एक घर में आग लगने की सूचना उन्हें मिली थी.
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन आगजनी की इस घटना में एक शख्स की जलकर मौत हो गई. इसके अलावा घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया.
वहीं, जाफराबाद इलाके में भी एक एलपीजी दुकान में सिलेंडर फटने की घटना सामने आई थी. इस घटना में दो लोगों घायल हुए. मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग को बुझाया. घटना को लेकर दमकल विभाग ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग में उनके पांच कर्मी भी घायल हो गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story