
x
आसपास खड़े लोग बस उसे देखते रह जाते हैं.
नई दिल्ली: गुजरात के आणंद जिले में एक मकान के ढहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना जिले के पेटालाद इलाके की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मकान अचानक से ढह जाता है और आसपास खड़े लोग बस उसे देखते रह जाते हैं. जानकारी के मुताबिक ये पुरानी इमारत पेटालाद के चौकसी बाजार में स्थित थी.
इस घर में एक परिवार रहता था. साथ ही नीचे दुकानें भी थीं. इमारत का एक हिस्सा गिरने पर घर में रहने वाले सभी लोग समय रहते घर से बाहर निकल गए और कोई हताहत नहीं हुआ. इस क्षेत्र में कई मकान जर्जर हालत में हैं, नगर निगम के नोटिस जारी करने के बावजूद किसी ने भी जर्जर मकान नहीं हटाए हैं. कुछ समय पहले भी इसी इलाके में एक इमारत ढह गई थी.
इमारत चालू बिजली लाइन पर गिर गई थी, जिसके कारण वहां करीब 4 घंटे तक बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही. एमजीवीसीएल (मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिजली लाइन की मरम्मत कर बिजली को बहाल किया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर कुछ जानवर खड़े हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





