भारत
अस्पताल संचालक ने किया प्रसूति का ऑपरेशन, नवजात की हुई मौत
jantaserishta.com
23 Jun 2024 7:47 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
AYODHYA अयोध्या। खबर अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत कुमारगंज की है जहां एक गर्भवती महिला को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया वहां पर अस्पताल संचालक द्वारा ऑपरेशन करने को कहा गया। ऑपरेशन करने के बाद नवजात की मृत्यु हो गई इसके बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया।बताया जा रहा है कि सुधा दुबे पत्नी सोनू दुबे निवासी तिन्दौली को गर्भवती होने पर कुमारगंज में स्थित अली हॉस्पिटल लाया गया जहां के संचालक भारत कुमार ने सोनू की पत्नी सुधा को ऑपरेशन कराने के लिए कहा अगर ऑपरेशन नहीं कराया तो बच्चे के मुंह में गंदा पानी चला जाएगा कहकर डराया इस डर से सुधा ने ऑपरेशन के लिए हां कह दी। मगर उसे यह नहीं पता था कि उसका ऑपरेशन कोई सर्जन नहीं बल्कि अस्पताल का झोलाछाप संचालक ही कर देगा। अस्पताल संचालक भारत ने ऑपरेशन से पहले ₹13000 नगद भुगतान करा लिया और ऑपरेशन होने के बाद ₹40,000 रुपए की और मांग की। लेकिन जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तब अस्पताल संचालक ने कहा इसे जिला अस्पताल ले जाइए। इतने में नवजात की मृत्यु हो गई ,और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाते ही थाना कुमारगंज की पुलिस ने अस्पताल संचालक को पूछताछ के लिए थाने पर ले आई। पुलिसिया पूछताछ में अस्पताल संचालक ने बताया की सर्जन के ना आने पर उसने स्वयं ही ऑपरेशन कर दिया।
Tagsयूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़अयोध्या जनपदअयोध्यामिल्कीपुरकुमारगंजगर्भवती महिलानवजात की मौतUP NewsUttar Pradesh NewsAyodhya DistrictAyodhyaMilkipurKumarganjPregnant womandeath of newborn
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





