भारत

मासूम की मौत का खौफनाक राज, फोन रिकॉर्डिंग ने खोली 'मां' और उसकी समलैंगिक पार्टनर की पोल!

jantaserishta.com
9 Nov 2025 12:01 PM IST
मासूम की मौत का खौफनाक राज, फोन रिकॉर्डिंग ने खोली मां और उसकी समलैंगिक पार्टनर की पोल!
x
जानें पूरी स्टोरी.
कृष्णागिरी: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के केलामंगलम इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 38 वर्षीय व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और उसकी कथित लेस्बियन पार्टनर ने उसके 5 महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.
चिन्नाट्टी गांव के रहने वाले सुरेश दिहाड़ी मजदूर हैं. उसकी शादी 26 वर्षीय भारती से हुई थी. दंपति की दो बेटियां (5 साल और 4 साल) हैं और पांच महीने पहले एक बेटे का जन्म हुआ था. उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को मुझे जानकारी दी गई कि बच्चा अचानक बेहोश हो गया. उसे केलामंगलम स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बाद में परिवार ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया.
घटना के कुछ दिनों बाद सुरेश को अपनी पत्नी पर संदेह हुआ. उसने भारती का फोन चेक किया जिसमें कथित रूप से फोटो, चैट्स और वॉयस मैसेज मिले. इसके बाद उसने तुरंत केलामंगलम पुलिस को जानकारी दी.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, भारती का सुमित्रा नाम की महिला से पिछले तीन वर्षों से संबंध चल रहे थे. तीसरे बच्चे के जन्म के बाद दोनों के बीच मुलाकातें कम हो गईं, जिससे रिश्ते में तनाव बढ़ गया. इसी तनाव के चलते भारती पर आरोप है कि उसने अपने 5 महीने के बेटे को दम घोटकर मार डाला.
सुरेश ने पुलिस को एक फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है. उसके अनुसार, इस कॉल में भारती ने बच्चे की हत्या करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने शिकायत और डिजिटल सबूतों के आधार पर भारती और उसकी कथित पार्टनर सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story