भारत

मॉब लिंचिंग की वीभत्स घटना, आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक से की मारपीट, फिर जिंदा जलाया

jantaserishta.com
13 April 2021 9:27 AM IST
मॉब लिंचिंग की वीभत्स घटना, आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक से की मारपीट, फिर जिंदा जलाया
x

बिहार के आरा से एक मॉब लिंचिंग की एक बड़ी वीभत्स घटना सामने आई है. जहां पर भीड़ ने बकरी गांव में एक विक्षिप्त शख्स को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद उसे जिंदा जला दिया. 28 साल का मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव का रहने वाला था.

बताया जा रहा है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसने एक बुजुर्ग को पीटकर मार डाला था. इससे गुस्साए लोगों ने उस विक्षिप्त युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर अधमरा कर जला दिया. इस दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई. इस घटना के बाद से गांव के लोगों में गुस्सा का माहौल है. तनाव को देखते हुए पुलिस ग्रामीणों को समझाने में लगी है.
पुलिस का कहना है कि गांव के एक मृतक बुजुर्ग उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव के रहने वाले थे. आरोप है कि उनकी हत्या इस विक्षिप्त युवक ने की थी. वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि विक्षिप्त का शिकार बनने से पहले बुजुर्ग डिग्री चौधरी अपने आम के बगीचे और गेहूं के खेत की रख वाली कर रहे थे. उसी दौरान विक्षिप्त मुटुर यादव वहां आ धमका और उनके साथ मारपीट करने लगा.
उसने डिग्री चौधरी को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनके शव को सूखे पत्तों से ढंक कर जला दिया. तभी ग्रामीणों की नजर विक्षिप्त युवक पर पड़ गई और वे भड़क उठे. गुस्से में आए गांव वालों ने विक्षिप्त के हाथ-पैर बांधकर उसे पीटना शुरू कर दिया. फिर उसे भी सूखे पत्तों से ढंक कर भी जिंदा जला डाला. ग्रामीणों का कहना है कि दो साल पहले इस विक्षिप्त युवक ने अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी. लेकिन उस समय कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था.
इलाके में तनाव को देखते हुए मौके पर आरा सदर एसडीपीओ पंकज रावत भी पहुंचे और घटना कि जानकारी लेकर छानबीन शुरू की. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
मृतक बुजुर्ग डिग्री चौधरी के भतीजे संजय कुमार चौधरी ने बताया कि मैं आरा में था. तभी ग्रामीणों से फोन पर सूचना मिली कि विक्षिप्त युवक ने उनके बड़े बाबू जी को जलाकर मार डाला है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी विक्षिप्त युवक को भी जलाकर मार डाला. पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में दोनों की पीटकर हत्या और जलाकर मारने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पूरी तरह पता चल पाएगा. पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story