भारत
बहन से छेड़छाड़ का खौफनाक अंजाम: भाई ने जाल बिछाकर मनचले को किया किडनैप, फिर...
jantaserishta.com
29 April 2026 8:15 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब घुंघचाई थाना क्षेत्र से एक युवक को थार सवार लड़कों के द्वारा अगवा किए जाने की शिकायत मिली. सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव मोड में आई और सर्विलांस की मदद से महज तीन घंटे के भीतर शाहजहांपुर से युवक को सकुशल बरामद किया और दो आरोपियों को दबोच लिया. जांच में सामने आया कि मामला किसी फिरौती या रंजिश का नहीं, बल्कि एक शादीशुदा महिला को फोन पर परेशान करने से जुड़ा था.
घटना घुंघचाई थाना क्षेत्र की दलौल कॉलोनी की है, जहां रणजीत कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 35 साल के बेटे निरवैल सिंह का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है. बताया गया कि निरवैल सिंह के फोन पर कॉल आई थी कि उसकी बाइक का इंजन आया है, जिसे लेने के लिए वह अपने साथी रंजीत सिंह के साथ बाइक से दिलावरपुर ईंट भट्टे पर पहुंचा.आरोप है कि वहां पहले से मौजूद थार सवार तीन-चार लोगों ने निरवैल सिंह और उसके साथी को टक्कर मारकर गिरा दिया. इसके बाद निरवैल सिंह के साथ मारपीट की गई और उसे जबरन थार गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गए. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.
घटना का चश्मदादी रंजीत ने बताया-'हम लोग बाइक से जा रहे थे, पीछे से थार आई और टक्कर मार दी. हम गिर गए. इसके बाद मेरे साथी को पीटा और जबरदस्ती थार में डालकर ले गए.'
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिस नंबर से कॉल आई थी उसे सर्विलांस पर लगाया. लोकेशन शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए तीन घंटे के भीतर पीड़ित युवक को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही घटना में इस्तेमाल थार गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई.
पूछताछ में खुलासा हुआ कि निरवैल सिंह सोशल मीडिया के जरिए एक शादीशुदा महिला का नंबर हासिल कर उसे लगातार फोन कर परेशान कर रहा था. महिला ने यह बात अपने भाई अमरजीत सिंह को बताई, जिसके बाद अमरजीत ने साथियों संग मिलकर निरवैल सिंह को सबक सिखाने के लिए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने बताया -'हमे सूचना मिली थी कि एक युवक का अपहरण हुआ है. सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई के जरिए तीन घंटे में शाहजहांपुर से पीड़ित और आरोपियों को बरामद कर लिया गया. जांच में पता चला कि पीड़ित एक शादीशुदा महिला को फोन कर परेशान कर रहा था, जिसके चलते उसके परिजनों ने घटना को अंजाम दिया. विधिक कार्रवाई की जा रही है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





