भारत

अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम, पति ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था

jantaserishta.com
12 Dec 2025 9:46 AM IST
अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम, पति ने पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा था
x
रूह कंपा देने वाला हुआ खुलासा.
छपरा: बिहार के छपरा में एक युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी शामिल था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून सने कपड़े बरामद कर लिए हैं. मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई, जो गुजरात में राकेश कुमार नाम के युवक के साथ एक कंपनी में काम करता था. रोहित की पत्नी और राकेश के बीच अवैध संबंध थे.
पुलिस का कहना है कि रात को रोहित ने अपनी पत्नी को राकेश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसी के बाद रोहित की हत्या की साजिश रची गई. हत्या के बाद शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया, ताकि हादसे का रूप दिया जा सके.
सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि रिविलगंज थाने में सूचना मिली थी कि जखुआ गांव के पास एक व्यक्ति की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए.
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की. इसके बाद जखुआ गांव के रहने वाले राकेश कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान राकेश ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त और मृतक की पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और कपड़े बरामद किए गए.
पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच जारी है और तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. रोहित और राकेश दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे. राकेश और रोहित की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे. घटना की रात रोहित ने अपनी पत्नी को राकेश के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे हत्या की योजना शुरू हुई. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगे कपड़े और मोबाइल बरामद किए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. एसएसपी ने कहा कि आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story