भारत

लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे गृह मंत्री, सिरफिरे और बर्बर आशिक ने घरवालों के सामने ही युवती का गला रेता, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

jantaserishta.com
15 Feb 2022 4:43 PM IST
लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे गृह मंत्री, सिरफिरे और बर्बर आशिक ने घरवालों के सामने ही युवती का गला रेता, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
x
देखें घटना का वीडियो।

सूरत: सूरत में वेलेंटाइन डे से ठीक दो दिन पहले एकतरफा प्यार में युवक द्वारा लड़की की गला रेतकर हत्या के मामले में अब गुजरात सरकार के गृह मंत्री हर्ष संधवी लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं. मृतक युवती के अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने शहर में गृहमंत्री हर्ष संधवी के इस्तीफे की मांग करते हुए पोस्टर लगाए हैं.

बता दें की बीते शनिवार को सूरत में एकतरफा प्यार में सनकी लड़के ने परिजनों के सामने युवती की गला रेत कर हत्या कर दी थी और खुद भी जहर खा लिया था. मृतक युवती ग्रीष्मा वकेरिया की जब अंतिम यात्रा निकली तो बड़ी तादाद में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई.


अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकरसाफ तौर पर गुस्सा दिखा. लोगों ने कहा की, गुजरात में अपराधियों में अब कानून का डर खत्म हो गया है. उनका दावा है कि सूरत में पिछले 13 दिनों में 7 लोगों की हत्या हुई है.
चूंकि गुजरात के गृहमंत्री और राज्य बीजेपी अध्यक्ष सी.आर.पाटिल सूरत से ही हैं इसलिए इनके खिलाफ सूरत के वराछा, योगी चौक, सरथाणा समेत अलग अलग इलाके में पोस्टर लगाए गए हैं.
पोस्टरों में लिखा गया है कि भाउ यानी सी.आर.पाटिल के राज में खुद का होम टाउन नहीं संभाल पाने वाले गृहमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा गया है, कि गृहमंत्री के होम टाउन क्राइम सीट ऑफ सूरत में आपका स्वागत हैं.


क्यों और कैसे हुई थी युवती की हत्या
बता दें कि बीते शनिवार को 21 साल की युवती ग्रीष्मा वेकरिया को लोगों के सामने फेनिल गोयाणी नाम के उसे सहपाठी ने पहले बंधक बनाया था और फिर गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी. इससे पहले उसने उसके गले पर चाकू रखकर लड़की के परिजनों को भी डराया-धमकाया था. उस दौरान वहां लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे और उसे किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की.
जब मृतक ग्रीष्मा को बचाने के लिए उसका भाई ध्रुव वेकरिया और उसके चाचा सुभाष भाई आगे बढ़े थे तो सनकी युवक ने उनके ऊपर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story