भारत

हिंदू संगठन ने किया हंगामा...बच्ची बोली- अंकल अपने साथ लेकर गए, और...

jantaserishta.com
12 March 2022 8:13 AM IST
हिंदू संगठन ने किया हंगामा...बच्ची बोली- अंकल अपने साथ लेकर गए, और...
x
जानिए पूरा मामला।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक सात साल की नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. जब इस घटना की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया. जाम की खबर मिलते ही एसपी सिटी रविंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामले को शांत कराया. कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में बच्ची घर से कुछ सामान लेने निकली थी. लेकिन कुछ समय तक बच्ची घर वापस नहीं आई. इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो बच्ची सड़क पर रोते हुए मिली. शक होने पर बच्ची से पूछा तो वो रोते हुए बोली कि एक अंकल आए और उसे पकड़कर अपने साथ कहीं ले गए फिर बहुत गलत हरकत की.
सात साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार
इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के CCTV फुटेज और टीमों को लगाकर जांच की. कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है और मामले की जांच में जुटी है.
इस मामले पर एसपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि घरवालों के द्वारा दुष्कर्म की आशंका जताते हुए तहरीर दी गई. जिसमें पुलिस द्वारा तत्काल ही मुकदमा धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story