भारत
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड और बाल संरक्षण आयोग में पद खाली रहने पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार को लगाई फटकार
jantaserishta.com
24 Feb 2023 3:56 PM IST

x
फाइल फोटो
रांची (आईएएनएस)| झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजे बोर्ड), सीडब्ल्यूसी व राज्य बाल संरक्षण आयोग में बड़ी संख्या में पद खाली रहने पर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि खाली पदों को जल्द भरा जाए, अन्यथा सरकार के खिलाफ सख्त आदेश पारित किया जाएगा। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने 'बचपन बचाओ आंदोलन' नामक संस्था की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को रिक्त पदों को लेकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है।
पूर्व की सुनवाई में कोर्ट को सरकार की ओर से बताया गया था कि नियुक्ति के लिए सेलेक्शन कमिटी का चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिस एके गुप्ता को बनाया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। कोर्ट को यह भी बताया गया था कि जेजे बोर्ड में सोशल मेंबर के 6 पद रिक्त हैं, वहीं सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन के 6 पद रिक्त हैं। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। नियुक्ति के लिए आये आवेदनों की स्क्रूटनी की गयी है।
अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार तिवारी ने पैरवी की।
Tagsझारखंड हाईकोर्टझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड सरकारJharkhand High CourtJharkhandJharkhand NewsGovernment of Jharkhand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





