भारत
हाईकोर्ट ने विधानसभा से पूछा- नमाज के लिए अलग कक्ष का आवंटन किस आधार पर हुआ?
jantaserishta.com
2 May 2023 3:25 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग कक्ष आवंटित करने जवाब तलब किया है। कोर्ट ने विधानसभा से मौखिक तौर पर यह जानना चाहा कि यह व्यवस्था किस आधार पर की गई? इस संबंध में एक जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच ने मंगलवार को सुनवाई की।
याचिका अजय कुमार मोदी द्वारा दाखिल की गई है। इसमें कहा गया है कि झारखंड विधानसभा के भवन में अल्पसंख्यकों के लिए नमाज पढ़ने के लिए वर्ष 2021 में कमरा आवंटित किया गया था। इसके लिए बकायदा विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश निकाला गया। यह संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार ने पक्ष रखा।
इस मामले में हाईकोर्ट ने पहले भी नोटिस जारी किया था। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान विधानसभा को जवाब दायर करने के लिए अंतिम मौका दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख मुकर्रर की है।
सनद रहे कि विधानसभा परिसर में नमाज अदा करने के लिए एक कमरा आवंटित किए जाने को लेकर राज्य में काफी विवाद खड़ा हुआ था। विपक्षी भाजपा सदस्यों के हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही कई दिनों तक बाधित रही थी।
Tagsझारखंड हाईकोर्टझारखंड विधानसभाझारखंडनमाजकक्षआवंटनJharkhand High CourtJharkhand AssemblyJharkhandNamazRoomAllotment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





