भारत

क्रूरता की पराकाष्ठा, मालिक की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा

jantaserishta.com
24 Oct 2024 10:55 AM IST
क्रूरता की पराकाष्ठा, मालिक की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
x
तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल.
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से जानवरों के खिलाफ क्रूरता का एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहां के पिरंगुट इलाके में एक कुत्ते को उसके मालिक ने बेरहमी से मार डाला। यह खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम जरिए सामने आई है। एक पोस्ट के मुताबिक ओमकार जगताप नाम के शख्स ने खुद के पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीटा। बाद में शख्स ने उसे फांसी पर लटका दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले को स्ट्रीटडॉग्सबॉम्बे ने एलन इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया। यह एक फाउंडेशन है जो जानवरों के अधिकारों के लिए काम करता है। इससे पहले पुणे में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। यहां की एक एनजीओ ने कथित तौर पर एक पिल्ले को जिंदा जला दिया था।
फाउंडेशन ने खुलासा किया कि घटना से पहले उन्हें एक फोन कॉल पर किसी ने सूचना दी थी कि अगर वे कुत्ते को इस परिवार के पास से नहीं ले गए तो उसे जान का खतरा है। हालांकि मदद पहुंचने से पहले ही कुत्ते को एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। खबर सामने आने के बाद लोगों में इसे लेकर आक्रोश है। लोग निर्दोष पालतू कुत्ते के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अब तक कानूनी कार्रवाई किए जाने की कोई रिपोर्ट नहीं है।
घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने भी मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने पुणे पुलिस से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "मैंने अभी-अभी पुणे में एक कुत्ते को उसके मालिक के परिवार द्वारा फांसी पर लटकाए जाने की एक बहुत ही विचलित तस्वीर देखी। मैं यह देखकर हैरान हूं कि इंसान इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हैं। चुनाव और ड्यूटी के अन्य तनावों से परे मैं पुणे पुलिस से इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील करता हूं। यह अमानवीय है। पालतू जानवर भी परिवार के सदस्य होते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story