भारत
बेरहमी की हद! मासूम पर कहर, मां ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बेटे को पीटा
jantaserishta.com
15 Nov 2025 2:28 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
कोच्चि: केरल के कोच्चि में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां 12 साल के बच्चे को उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बेरहमी से पीट दिया. वजह सिर्फ इतनी थी कि बच्चा अपनी मां से अलग होकर दूसरे कमरे में सोने के लिए तैयार नहीं हुआ. इस मामले ने लोगों को हिलाकर रख दिया.
एजेंसी के अनुसार, घटना कोच्चि के कलूर स्थित एक अपार्टमेंट की है. यहां 37 साल की महिला अपने 12 साल के बेटे के साथ रहती थी. पति से अलग होने के बाद वह यहां जॉब करती थी. कुछ महीनों से उसके जीवन में सिद्धार्थ राजीव नाम का युवक आया था, 24 साल का यूट्यूबर, जो धीरे-धीरे उसके साथ उसी अपार्टमेंट में रुकने लगा था. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद युवक अक्सर वहीं ठहरता था.
पुलिस का कहना है कि गुरुवार की रात जब महिला और उसके बॉयफ्रेंड ने बेटे से कहा कि वह दूसरे बेडरूम में जाकर सो जाए. बच्चा चूंकि हमेशा अपनी मां के साथ ही सोता था, इसलिए उसने कमरे से बाहर जाने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात पर मां और उसके प्रेमी का गुस्सा फूट पड़ा.
रिपोर्ट के अनुसार, जब बच्चा जिद पर अड़ा रहा, तो सिद्धार्थ ने उसे धक्का दिया और पीटना शुरू कर दिया. बच्चे ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मां ने भी नाखूनों से उसके सीने और शरीर पर कई जगह खरोंचें, जिससे गंभीर चोटें आईं. बच्चा चिल्लाने लगा, जिसके बाद घटना की जानकारी उसके पिता तक पहुंची.
बच्चे का पिता तुरंत अपार्टमेंट पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया. अस्पताल प्रशासन ने बच्चे के शरीर पर चोटों और खरोंचों के निशान देख तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद इलामक्कारा पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे के बयान दर्ज किए. पुलिस ने इस मामले में बच्चे की मां और सिद्धार्थ दोनों के खिलाफ एक्शन लिया है. केस दर्ज कर दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है. आज शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





