पार्लियामेंट के विंटर सेशन में गरमाया माहौल, वित्त मंत्री ने राहुल गांधी को कांग्रेस का 'राहु काल' बताया, भड़का विपक्ष

Budget Session Of Parliament: पांच राज्यों में चुनावी हलचल के बीच राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. यह आरोप-प्रत्यारोप चुनावी रैलियों में ही नहीं बल्कि संसद भवन देखने को मिल रहा है. ऐसा ही आरोप-प्रत्यारोप आज उस दौरान देखने को मिला जब राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर चर्चा के दौरान जवाब दे रही थी तो विपक्षी सांसदों ने अमृत काल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अमृत काल नहीं बल्कि राहु काल है. जिस पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर हमला बोला साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी पलटवार करते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल काल रहेगा तब तक पार्टी का राहु काल भी खत्म नहीं होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





