भारत

सुरक्षित रखा गया दारोगा का दिल, हो चूका है अंतिम संस्कार, जानें मामला

jantaserishta.com
13 April 2022 10:43 AM IST
सुरक्षित रखा गया दारोगा का दिल, हो चूका है अंतिम संस्कार, जानें मामला
x

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मौत की वजह जानने के लिए डॉक्टरों ने एक मृत दारोगा का दिल सरदार वल्लभ भाई पटेल मेडिकल कॉलेज में सुरक्षित रखा हुआ है. दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया था. जिसके बाद डॉक्टरों ने दिल को जांच के लिए सुरक्षित रखने का फैसला किया.

दरोगा का अंतिम संस्कार हो चुका है, बीते रविवार 49 साल के दारोगा प्रदीप को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी. जिसके बाद उन्हें रात में मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.
दारोगा मूल रूप से शामली जनपद के रहने वाले थे और अलीगढ़ जिले के खैर थाने में तैनात थे. मृतक दरोगा प्रदीप का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव शामली के थाना कांधला अंतर्गत ताहरपुर बबीसा में हुआ. लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट ना होने की वजह से उनके दिल को सुरक्षित मेडिकल कॉलेज में रखा है.
इस मामले पर लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के सह आचार्य डॉक्टर मिथुन घोष का कहना है कि आशंका यही है कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है. लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन और डिपार्टमेंट ऑफ पैथोलॉजी ये दोनों विभाग इस हार्ट के बारे में जांच करेंगे. जरूरत पड़ी तो बाहर से भी एक्सपर्ट बुलाए जा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि संभवता यह पहली बार है कि जब किसी के हार्ट को जांच के लिए रखा गया है. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि लीगल पॉइंट ऑफ व्यू से हर मौत का कारण जानना बेहद ही जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि ऐसा मौत का सही कारण जानने के लिए किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story