Top News

घर पहुंचते ही दूल्हा-दुल्हन और 30 बरातियों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की शिकायत 

Nil dhankar
6 Dec 2023 6:55 AM IST
घर पहुंचते ही दूल्हा-दुल्हन और 30 बरातियों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग की शिकायत 
x

यूपी। बागपत में शहर की आयशा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम शादी की खुशियां उस समय फीकी पड़ गईं, जब फूड पॉइजनिंग से दूल्हा-दुल्हन और 30 से ज्यादा बरातियों की हालत बिगड़ गई। उन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार हो रहा है।

बागपत में नौरोजपुर रोड पर आयशा कॉलोनी से रोजुद्दीन के बेटे हासिम की बरात मंगलवार दोपहर करीब दो बजे लोनी के खन्ना नगर में गई थी। जहां बरातियों ने खाना खाया और उसके बाद निकाह पढ़वाकर दुल्हन रीना को लेकर आ गए। घर आने के बाद दूल्हा व दुल्हन और 30 से ज्यादा बरातियों की हालत बिगड़ गई।

बताया गया कि किसी के पेट में दर्द होने लगा तो किसी को उल्टी लगनी शुरू हो गई। जिनमें से बच्चों व महिलाओं समेत 15 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनके पेट में दर्द था, उन्होंने निजी चिकित्सकों के पास उपचार कराया। दूल्हा हासिम ने बताया कि चाऊमीन व पनीर समेत फास्ट फूड खाने वालों की हालत खराब हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि खाने से फूड पॉइजनिंग होने पर बच्चे व महिलाओं समेत 15 को भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार किया जा रहा है और हालत में सुधार है। उनको उपचार के बाद सुबह छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

Next Story