भारत

ध्वजारोहण के दौरान 2 नेताओं की बिगड़ी तबीयत, VIDEO

jantaserishta.com
15 Aug 2023 5:52 PM IST
ध्वजारोहण के दौरान 2 नेताओं की बिगड़ी तबीयत, VIDEO
x
अस्पताल तक ले जाना पड़ा।
भोपाल: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में ध्वजारोहण के दौरान राज्य के दो बड़े नेताओं की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल तक ले जाना पड़ा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी रायसेन में ध्वजारोहण कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
उन्हें चक्कर आया और स्वास्थ्य संबंधी समस्या आई। वह गश खाकर गिए गए। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें भोपाल भेजा गया। इसी तरह मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम सीएम राइज स्कूल के ग्राउंड में पहुंचे थे। झंडा फहराने के बाद उन्हें चक्कर आया तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सहारा दिया और कुर्सी पर बैठाया। बाद में उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story