भारत

स्वास्थ्य मंत्री ने की थी कार्रवाई, CM ने डॉक्टर को बहाल कर दी राहत

Nil dhankar
9 Jun 2025 6:39 AM IST
स्वास्थ्य मंत्री ने की थी कार्रवाई, CM ने डॉक्टर को बहाल कर दी राहत
x
पढ़े पूरी खबर

गोवा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को साफ किया कि गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) के वरिष्ठ डॉक्टर रूद्रेश कुट्टिकार को सस्पेंड नहीं किया जाएगा. यह बयान स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे की ओर से एक दिन पहले डॉक्टर को सस्पेंड करने का आदेश देने के बाद आया है. सीएम ने कहा, 'मैंने इस मामले की समीक्षा की है और स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की है. मैं गोवा की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि डॉ. रूद्रेश को सस्पेंड नहीं किया जाएगा.'

सावंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'राज्य सरकार और हमारी मेडिकल टीम हर नागरिक को उच्चतम स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम डॉक्टरों के अथक प्रयासों और अमूल्य सेवा की सराहना करते हैं, जो लगातार लोगों की जान बचा रहे हैं.' शनिवार को गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो GMCH में एक सीनियर डॉक्टर पर गुस्सा होते हुए नजर आए और तत्काल डॉक्टर के सस्पेंशन का आदेश दे दिया. यह वाकया मंत्री के अचानक निरीक्षण के दौरान हुआ.

बताया गया कि मंत्री को फोन पर शिकायत मिली थी कि एक डॉक्टर मरीज को इलाज देने से इनकार कर रहा है और उसने दुर्व्यवहार किया. बाद में सामने आया कि जिस डॉक्टर को फटकारा गया, वह GMCH के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रूद्रेश कुट्टिकार थे.

Next Story
null