भारत
13 वर्षीय छात्रा से रेप मामले में मुख्याध्यापक को उम्रकैद व वर्गशिक्षक को एक वर्ष की कैद
jantaserishta.com
3 April 2026 5:58 PM IST

x
अहम फैसला सुनाया.
नासिक: नासिक जिले के इगतपुरी तालुका में स्थित टाकेद बुद्रुक में 13 वर्षीय नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में जिला न्यायालय ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में आरोपी मुख्याध्यापक और वर्गशिक्षक को सलाखों के पीछे भेजते हुए जुर्माना भी लगाया है।
मामला 7 फरवरी 2025 का है जब टाकेद बुद्रुक में स्थित स्कूल के मुख्याध्यापक ने ही वर्गशिक्षक की मदद से 13 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म किया था। घोटी पुलिस ने इस मामले में मुख्याध्यापक और वर्गशिक्षक को गिरफ्तार किया था।
भारतीय न्याय संहिता और बाल संरक्षण व अत्याचार प्रतिबंधक कानून के तहत दर्ज मामले में अब जिला न्यायालय के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश पीवी घुले ने फैसला सुनाया है। स्कूल के मुख्याध्यापक तुकाराम गोविंद साबले (53) और वर्गशिक्षक गोरखनाथ मारुती जोशी (43) को दोषी ठहराया गया है।
न्यायालय ने आरोपी मुख्याध्यापक तुकाराम गोविंद साबले को दोषी ठहराकर आजीवन कारावास और 2 लाख रुपये दंड (दंड न भरने पर 1 वर्ष की साधी कैद), पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 में 7 वर्ष का सख्त कारावास और 25 हजार रुपये दंड, पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 में 5 वर्ष सख्त कारावास और 25 हजार रुपए दंड की सजा सुनाई है।
वहीं, शिक्षक गोरखनाथ मारुती जोशी को पॉक्सो अधिनियम की धारा 21 में दोषी ठहराकर 6 महीने कारावास और 68 हजार रुपये दंड (दंड न भरने पर 3 महीने सख्त कैद) की सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि 7 फरवरी 2025 को आरोपी वर्गशिक्षक गोरखनाथ मारुती जोशी का गणित का क्लास चल रहा था। इस दौरान आरोपी मुख्याध्यापक तुकाराम गोविंद साबले का उन्हें फोन आया। तब आरोपी गोरखनाथ जोशी ने कुछ भी कहे बिना 13 वर्षीय पीड़िता को कहा कि तुम्हारी दादी साबले सर के घर आई है। तुम्हें साबले सर ने उनके घर बुलाया है। तुकाराम साबले स्कूल परिसर के बाहर रहते हैं, यह गोरखनाथ जोशी को पता था। फिर भी उन्होंने पीड़िता को अकेले तुकाराम साबले के घर भेज दिया।
पीड़िता तुकाराम साबले के घर गई, जहां उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने वापस स्कूल आकर घटना की जानकारी गोरखनाथ जोशी को दी, लेकिन उन्होंने पीड़िता के साथ हुए अत्याचार पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस बारे में शिकायत दर्ज कराने में मदद भी नहीं की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





