भारत
स्कूल के हेडमास्टर ने तिरंगा काटकर कुर्सी-टेबल और ब्लैकबोर्ड साफ किया, हंगामे के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में
jantaserishta.com
9 Dec 2022 3:54 PM IST

x
बड़ी संख्या में लोगों ने स्कूल का घेराव किया।
रांची (आईएएनएस)| पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित बोर्ड मिडिल स्कूल के हेडमास्टर शफक इकबाल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को काटकर कुर्सी-टेबल और ब्लैकबोर्ड साफ करने का कपड़ा बना लिया। इसकी जानकारी सामने आते ही स्थानीय लोग भड़क उठे। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों ने स्कूल का घेराव किया। बाद में पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया। उनकी अलमारी से कटा हुआ तिरंगा भी मिला है। शिक्षा विभाग ने तिरंगे का अपमान करने के आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की है। उसे हेडमास्टर के पद से हटा दिया गया है।
बताया गया कि हेड मास्टर ने क्लास के दौरान ही तिरंगे को कैंची से काट दिया और कटे हुए कपड़े से कुर्सी पर जमी धूल झाड़ी और उसी से ब्लैक बोर्ड साफ किया। क्लास में मौजूद बच्चों ने घर लौटकर जब अभिभावकों को यह जानकारी दी तो बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे लोगों ने खूब हंगामा किया। हंगामे की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुबोध राय, कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती पुलिस बल के साथ स्कूल पहुंचे। सबने आरोपी प्रधानाध्यापक शफक इकबाल को जमकर फटकार लगाई। शुरू में हेडमास्टर ने कहा कि तिरंगे को चूहे ने काट लिया था, इसलिए उसने ऐसा किया। उसने यह भी कहा कि उसे पता नहीं था कि ऐसा करना अपराध है। बाद में पुलिस ने उसकी अलमारी से कैंची से काटा गया तिरंगा बरामद किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शफक इकबाल के खिलाफ पहले भी आपत्तिजनक शिकायतें मिली हैं। स्कूल में पहले छात्र मिलकर सरस्वती पूजा करते थे। इन्होंने आने के बाद इस पर भी रोक लगा दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





