हेडमास्टर ने महिला टीचर को क्लास रूम में किया बंद, ये है वजह

चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा उपखंड के ग्राम पंचायत के टाकरदा माध्यमिक विद्यालय में हेडमास्टर के महिला क्लास टीचर को क्लास रूम में बंद करने का मामला सामने आया है. हेडमास्टर ने महिला क्लास टीचर को क्लासरुम से अंदर से बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया था. जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर टाकरदा माध्यमिक विद्यालय की दो महिला टीचर्स की ड्यूटी परीक्षा केंद्र में लगी थी. जिसमें से एक अन्य क्लास टीचर रानी देवी गोस्वामी की ड्यूटी हेड मास्टर ने आठवीं बोर्ड परीक्षा केंद्र में लगा दी. इस बारे में कक्षा टीचर ने उच्च अधिकारियों को बताया तो ऊपर से उन्हें निरंतर स्कूल आने की बात कही गई .लेकिन इस बात से खफा हेड मास्टर जगदीश चंद्र जाट ने टीचर को क्लास रूम में बैठने की इजाजत नहीं दी, तो वह तब से ही बच्चों को बरामदे में ही बैठा कर पढ़ा रही थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





