भारत
खेल रहे बच्चे का सिर बर्तन में फंसा, परिजनों के पैरों तले खिसक गई जमीन, फिर...
jantaserishta.com
8 March 2025 4:26 PM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
जानें पूरा मामला.
सुंदरगढ़: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक विचित्र घटना सामने आई. जहां खेलते समय एक 4 वर्षीय बच्चे का सिर स्टील के बर्तन में फंस गया. परिजनों की नजर जब बच्चों पर पड़ी तो वे हैरान हो गए और सिर से स्टील का बर्तन निकालने में जुट गए. हालांकि, अथक प्रयास के बावजूद भी वे कामयाब नहीं हुए. जिसके बाद परिवार उसे अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक बर्तन को काटकर उसकी जान बचाई. यह घटना बोनाई पुलिस सीमा के अंतर्गत जांगला गांव में हुई.
जानकारी के अनुसार शुभम नाम का बच्चा घर में खेल रहा था. इसी दौरान उसका सिर गलती से स्टील के बर्तन में फंस गया. उसके परिवार ने उसे बाहर निकालने के लिए कई तरीके आजमाए, लेकिन बर्तन का मुंह तंग होने के कारण उसे बाहर निकालना असंभव हो गया. घबराहट होने पर शुभम के माता-पिता उसे बोनाई उप-विभागीय अस्पताल ले गए.
शुरुआत में डॉक्टरों ने बर्तन को मैन्युअल रूप से निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनके प्रयास विफल रहे. बच्चे की हालत गंभीर होने पर परिवार ने उसे आगे के इलाज के लिए राउरकेला ले जाने पर विचार किया. हालांकि, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने एक आखिरी प्रयास का फैसला किया. डॉ. प्रभात रंजन सिंह ने मेडिकल स्टाफ आकाश राय और वीरेंद्र नायक की सहायता से एक समाधान निकाला.
इसके बाद कैंची और कटर का उपयोग करते हुए उन्होंने सावधानीपूर्वक स्टील के बर्तन को काटा. फिर शुभम के सिर निकाल लिया. जिससे उसकी जान बच गई. शुभम अब सुरक्षित है और अच्छी तरह से ठीक हो रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





