भारत

बेहद डरावना! कब्र खोदकर काट ले गए शव का सिर, दहशत में लोग

jantaserishta.com
27 Oct 2022 6:08 PM IST
बेहद डरावना! कब्र खोदकर काट ले गए शव का सिर, दहशत में लोग
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

घर के बाहर खेलते समय एक बिजली का खंभा उस पर गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।
चेन्नई: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मधुरंथकम के पास चित्रवाड़ी गांव में एक हफ्ते पहले दफन की गई 10 वर्षीय बच्ची का सिर उसकी कब्र से गायब हो गया। चौंकाने वाली घटना बीते मंगलवार को सामने आई, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस जादू-टोने के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक लड़की 5 अक्टूबर को गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घर के बाहर खेलते समय एक बिजली का खंभा उस पर गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।
करीब नौ दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 14 अक्टूबर को कृतिका का निधन हो गया। इसके बाद उसके परिवार ने अंतिम संस्कार करने के बाद 15 अक्टूबर को उसे दफना दिया। दस दिनों के बाद, उसके माता-पिता, पांडियन और नादिया ने देखा कि उसकी कब्र के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस पर शक होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और जिला राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र को खोला तो वहां पर लड़की का सिर गायब था, जिससे हड़कंप मच गया।
चित्तूर पुलिस मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। वे जांच कर रहे हैं कि क्या दुश्मनी के कारण लड़की का सिर कोई कब्र से ले गया या फिर किसी ने जादू टोने के चलते ऐसा किया हो। पुलिस को उस जगह के पास कुछ इस्तेमाल किए हुए दस्ताने और टॉर्च के सामान भी मिले हैं, जहां पर लड़की को दफनाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story